{"_id":"6a1b481024a57f71ec083c92","slug":"rain-accompanied-by-strong-winds-brought-down-the-temperature-bringing-relief-from-the-heat-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-142270-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज हवाओं के साथ बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज हवाओं के साथ बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
हापुड़। सुबह से बादलों की लुकाछिपी के बीच शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ करीब आधा घंटे पड़ी झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। इसके कारण तापमान करीब चार डिग्री तक गिर गया। जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी इसी प्रकार के मौसम की आशंका व्यक्त की है।
शनिवार की शाम करीब चार बजे अचानक तेज हवा चलनी शुरू हुई। कुछ देर बाद ही तेज बरसात शुरू हो गई। बरसात ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन मोटी बूंदें होने के कारण चारों ओर ठंडक हो गई। बरसात के बाद भी तेज हवा चल रही थी। जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया।
-- -
रविवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट--
शनिवार को हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। रविवार को भी बारिश होने और तापमान चार डिग्री तक और गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की शाम करीब चार बजे अचानक तेज हवा चलनी शुरू हुई। कुछ देर बाद ही तेज बरसात शुरू हो गई। बरसात ज्यादा देर तक नहीं हुई लेकिन मोटी बूंदें होने के कारण चारों ओर ठंडक हो गई। बरसात के बाद भी तेज हवा चल रही थी। जिसके कारण मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
रविवार को भी आंधी-बारिश का अलर्ट