{"_id":"57471f7f4f1c1b2f2d69201a","slug":"railway-station-cleanliness-drive-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने गाजियाबाद स्टेशन पर भी ‘रेल हमसफर’ सप्ताह की शुरूआत की है। बृहस्पतिवार को डीटीएम डीके चोपड़ा और अन्य अधिकारियों ने स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाकर इसका शुभारंभ किया। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रैक को साफ कराया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ स्काउट व एनजीओ के स्वयं सेवकों ने भी इस अभियान में साथ दिया। उन्होंने यात्रियों को भी सफाई के प्रति जागरूक कर ट्रेनों में सफाई रखने की अपील की। शुक्रवार को रेलवे अधिकारी सत्कार दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन
इसमें यात्रियों की सुविधा, खानपान की वस्तुओं, पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी। दरअसल, मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर रेलवे ने इस ‘रेल हमसफर’ सप्ताह की शुरूआत की है। 26 मई से यह एक जून तक चलेगा।
विज्ञापन
सफाई अभियान में रेलवे सहायक मंडलीय अभियंता वीके शर्मा, एसके शर्मा, डोरीलाल, स्टेशन अधीक्षक केएल शुक्ला, डिप्टी एसएस सुरेश कुमार मेहता, अमित कुमार, सीएचआई जितेंद्र दुबे, सुशील शर्मा मौजूद रहे।