फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   RailTrote note, will be affected tomorrow at Ambala Route Rail Operations

रेलयात्री ध्यान दें, अंबाला रूट पर कल प्रभावित रहेगा रेल संचालन

Mon, 24 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 24 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
RailTrote note, will be affected tomorrow at Ambala Route Rail Operations
एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद। अंबाला-गाजियाबाद रूट पर मंगलवार को ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर दो ब्रिज का मेंटेनेंस करने के लिए मंगलवार को इस रूट पर सात घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है।

विज्ञापन


इसकी वजह से अंबाला-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली दो ट्रेनों समेत तीन रेलगाड़ियों को आंशिक निरस्त किया जाएगा जबकि एक ट्रेन का रूट बदलकर गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे के पीआरओ कुलतार सिंह के मुताबिक पिलखनी-सरसावा के बीच दो पुल पर आरसीसी बॉक्स लगाए जा रहे हैं जबकि अंबाला दुखेरी के बीच नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर बाद चार बजे तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अंबाला-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अंबाला से सहारनपुर के बीच रद्द रहेगी। अंबाला से चलने वाली यह ट्रेन सहारनपुर से यात्रा शुरू कर हजरत निजामुद्दीन तक जाएगी। वहीं इसकी लिंक ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से चलकर सहारनपुर में शार्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी।

यह ट्रेन अंबाला नहीं जाएगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा मंगलवार को कालका-दिल्ली पैसेंजर भी कालका से अंबाला के बीच ही चलेगी। अंबाला से दिल्ली जंक्शन के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।


इसके अलावा अकाल तख्त एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर अंबाला, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। शाम 4 बजे ब्लॉक कंप्लीट होने पर इस रूट पर ट्रैफिक सुचारु कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed