फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on suspicion of adulteration, 1800 boxes of ghee seized

Ghaziabad News: मिलावट की आशंका में छापा घी के 1800 डिब्बे किए जब्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Raid on suspicion of adulteration, 1800 boxes of ghee seized
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को कविनगर में छापेमारी कर बेकरी उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले घी (मार्गरीन ब्लेंड बटर) के 1,800 डिब्बे जब्त किए। कार्रवाई मिलावट की आशंका में की गई। घी के दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही एक और फर्म से लिए गए रिफाइंड तेल के तीन नमूनों की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने कविनगर स्थित रॉयल फूड फर्म पर छापा मारा। यहां से मार्गरीन ब्लेंड बटर के एक लीटर के 150, 500 मिलीलीटर के 900 और 200 मिलीलीटर के 750 जार जब्त किए गए। जब्त घी की अनुमानित कीमत 3.45 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, यह उत्पाद मुख्य रूप से बेकरी उत्पादों में इस्तेमाल होता है। इसमें 10 प्रतिशत बटर और 90 प्रतिशत मार्गरीन होना चाहिए। शिकायत मिली थी कि इसे पूरी तरह मार्गरीन से तैयार किया जा रहा है। संदेह के आधार पर स्टॉक सीज कर नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गोविंदपुरम मंडी स्थित एसजी एडिबल ऑयल पर छापा मारकर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल व सोयाबीन ऑयल के तीन नमूने लिए गए। निर्माण स्थल का निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही नोटिस जारी किया गया है।
यह होता है मार्गरीन : मार्गरीन वनस्पति तेलों से बना कृत्रिम मक्खन जैसा उत्पाद है। इसका उपयोग मक्खन के विकल्प के रूप में खाना पकाने, बेकिंग (पेस्ट्री, केक, कुकीज) व स्प्रेड के रूप में किया जाता है।


मिलावटखोर सक्रिय, विभाग ने गठित कीं पांच टीमें
त्योहारी सीजन आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। इसे देखते हुए विभाग ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। होली के मद्देनजर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए पांच टीमें गठित कर विशेष अभियान शुरू किया है। पिछले वर्ष होली के दौरान जिले में 155 स्थानों का निरीक्षण करने के साथ ही 81 स्थानों पर छापा मारा गया था। इस दौरान कुल 124 नमूने लिए गए थे। साथ ही 120 किलो मावा व दूध उत्पाद नष्ट कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed