फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on illegal firecracker factory running in Baratghar, two arrested

Ghaziabad News: बरातघर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी पर छापा, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Raid on illegal firecracker factory running in Baratghar, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नानू गांव में बंद पड़े बरात घर में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी पर पुलिस ने सोमवार को छापा मारा। पुलिस ने मौके से क्षेत्र के ही रहने वाले दीपक और सागर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लंबे समय से बंद पड़े बरातघर में पटाखा फैक्टरी का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 20 किलो विस्फोटक पाउडर, पंचिंग मशीन व अधबने पटाखे जब्त किए हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि नानू गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित होने की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम सोमवार को जब बंद पड़े बरातघर पर पहुंची तब शिकायत की पुष्टि हुई। यहां अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। पटाखे बनाने वाले दीपक और सागर को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पटाखा बनाने के बाद अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर लगाकर उन्हें बिक्री के लिए बाजार में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि फैक्टरी से पटाखे बनाने का 20 किलोग्राम पाउडर, तीन पंचिंग मशीन, 2000 पीस नकली कागज, अधबने 150 पीस पटाखे, 30 पीस पैकिंग गत्ते समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed