फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on firecracker factory in Ashok Vihar, two brothers arrested

Ghaziabad News: अशोक विहार में पटाखा फैक्टरी पर छापा, दो भाई गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Raid on firecracker factory in Ashok Vihar, two brothers arrested
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में पटाखा फैक्टरी में छापेमारी के मामले में पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाई अपने पिता के साथ फैक्टरी चलाते हैं। फैक्टरी में दिल्ली से पटाखा बनाने के ऑर्डर मिल रहा था। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में पटाखा फैक्टरी में छापेमारी के मामले में पुलिस ने दो भाइयों शाहिद और शोहेब को पकड़ा लिया है। इस फैक्टरी को चलाने वाला मुख्य आरोपी नईम अभी फरार है। पूछताछ में पता चला कि नईम अपने दोनों बेटों के साथ इस फैक्टरी में काम करते हैं। दिल्ली से पटाखा बनाने का ऑर्डर मिलता था। अपने घर से दूर नईम एक खाली मकान में पटाखा बनाता था। किसी को जानकारी ना लगे इसके लिए वह फैक्टरी को बाहर से बंद रखता था। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में पटाखा, उपकरण, कच्चा पटाखा समेत अन्य सामग्री मिली हैं। एसीपी ने बताया कि पुलिस अभियान चला रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed