फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Raid on fake desi ghee factory in Ashok Vihar Colony

Ghaziabad News: अशोक विहार कॉलोनी में नकली देशी घी के कारखाने पर छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Raid on fake desi ghee factory in Ashok Vihar Colony
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी में नकली घी, नमक, चाय पत्ती बनाने के कारखाने पर पतंजलि कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। टीम ने मौके से काफी मात्रा में घी, चाय पत्ती और नमक बरामद किया है। संचालक चोरी छिपे नकली घी लाकर कंपनी के रैपर में पैकिंग करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के रहने वाले गुकेश कुमार पतंजलि, टाटा और अन्य कंपनी के पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लोनी में टाटा की नकली चाय, नमक व पतंजलि के नाम पर नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर उन्होंने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अशोक विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में पहुंचे। यहां खेकड़ा निवासी महबूब ब्रांडेड कंपनी के रैपर लगाकर नकली घी और चाय पत्ती बेचने का काम कर रहा था।
विज्ञापन

छापे के दौरान टीम को मौके से टाटा नमक के करीब 1400 पैकेट, टाटा चाय के करीब 1160 पैकेट, पतंजलि घी के 5860 पैकेट, घी पैक करने की एक मशीन जब्त की गई। टीम ने मौके से कुछ सैंपल लिए हैं। अन्य बरामद मटेरियल को सील कर दिया गया है। संचालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी दिल्ली समेत अन्य स्थानों से नकली घी, नमक, चायपत्ती लाता था। इस मेटेरियल को वह कंपनी के रैपर में पैक कर मार्केट में असली बनाकर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed