फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahul deepmala case rahul relative alleges girl family of beating their son to death

राहुल-दीपमाला केस: जहर से नहीं, पीट-पीटकर की गई राहुल की हत्या, परिजनों ने मृतक प्रेमिका पर लगाया बड़ा आरोप

Sat, 08 Apr 2023 10:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 08 Apr 2023 10:28 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद राहुल अपनी प्रेमिका दीपमाला के साथ शादी करना चाहता था लेकिन उसकी प्रेमिका दीपमाला चाहती थी कि राहुल गाजियाबाद में ही रह कर कोई काम करे।

विज्ञापन
Rahul deepmala case rahul relative alleges girl family of beating their son to death
दीपमाला और राहुल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के गांव घूकना में प्रेमिका की हत्या कर खुद जहर खाकर जान देने वाले राहुल का शव शुक्रवार देर शाम बुलंदशहर के ककोड़ स्थित गांव पहुंचा। जहां परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल की पीट कर हत्या की गई है। उसके पिता बार-बार फफक कर बेसुध हो रहे थे। देर शाम शव गांव पहुंचने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी मृतक राहुल चौधरी के पिता रविकरण व अन्य परिजनों ने बताया कि राहुल का बड़ा भाई प्रवेश गाजियाबाद में शीशे का कारोबार करता है। करीब पांच वर्ष पूर्व राहुल ने गाजियाबाद के एक कॉलेज से बीए किया था।
विज्ञापन


बताया गया कि उसी दौरान राहुल की गाजियाबाद के घूकना निवासी दीपमाला से मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों के इस प्रेम प्रसंग के बारे में परिजनों को भी जानकारी थी। करीब दो वर्ष पूर्व रविकरण ने अपनी सबसे छोटी पुत्री का विवाह किया था। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा भी बेच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान राहुल ने दीपमाला के परिजनों को जरुरत पड़ने पर करीब पांच से छह लाख रुपये भी दिए थे। जो कि जल्द ही वापस देने की बात हुई। लेकिन, उन्होंने वह रुपये वापस नहीं किए थे। परिजनों ने दीपमाला के परिजनों पर और भी आरोप लगाए हैं। साथ ही आशंका जताई है कि हो सकता है रुपये वापस न देने को लेकर दीपमाला के परिजनों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। उनके पुत्र की भी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।

गाजियाबाद में ही रहो, तब करूंगी शादी

परिजनों ने बताया कि ग्रेजुएशन के बाद राहुल अपनी प्रेमिका दीपमाला के साथ शादी करना चाहता था लेकिन उसकी प्रेमिका दीपमाला चाहती थी कि राहुल गाजियाबाद में ही रह कर कोई काम करे। उसने राहुल से कहा था कि जब वह गाजियाबाद में रहना शुरू कर देगा, तभी वह उससे शादी करेगी। इसके लिए राहुल ने अपने भाई के साथ काम भी शुरू कर दिया था। लेकिन, उसमें सफल नहीं हो सका था। वह अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी भी करता था। कभी-कभी अपने भाई के पास गाजियाबाद चला जाया करता था।

सभी भाई-बहनों की हो चुकी है शादी
मृतक राहुल कुल सात भाई बहन हैं। जिनमें पांच बहनें व दो भाई हैं। राहुल सभी भाई-बहनों में छठे नंबर का था। भाई प्रवेश समेत सभी बहनों की शादी हो चुकी है। लेकिन, अभी तक राहुल का विवाह नहीं हुआ था। परिजन उसके लिए लड़की भी देखना चाहते थे। लेकिन, वह दीपमाला से ही शादी करने की बात पर अड़ा हुआ था।

बीते काफी समय से रह रहा था परेशान
परिजनों का कहना है कि राहुल बीते काफी समय से अवसाद में चल रहा था। घर में भी वह चुपचाप ही रहता था। वारदात से करीब दो-तीन दिन पूर्व ही वह गाजियाबाद अपने भाई के पास जाने की बात कह कर निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed