फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rahul Dagar murder case: 25 thousand bounty accused arrested

Ghaziabad News: राहुल डागर हत्याकांडः 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rahul Dagar murder case: 25 thousand bounty accused arrested
गाजियाबाद। एक जून की रात को राजनगर एक्सटेंशन में होटल कारोबारी राहुल डागर हत्याकांड में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित रोहित उर्फ मंत्री को नंदग्राम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी नागेंद्र चौधरी ने गत दिनों कोर्ट में सिरेंडर कर दिया। अब नागेंद्र चौधरी का भाई मनीष चौधरी पुलिस पकड़ से बाहर है। डीसीपी सिटी ने मनीष की गिरफ्तारी पर भी 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि दिल्ली के बल्लीनगर निवासी रोहित शर्मा उर्फ मंत्री ने पूछताछ में बताया कि नागेंद्र चौधरी और मनीष चौधरी ने राहुल डागर के साथ हल्द्वानी में शिवा होटल साझेदारी में किराए पर लिया था। दोनों पक्षों का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। रितेश बिंदल उर्फ लाला ने राहुल डागर से रुपये उधार लिए थे उन रुपयों को लेकर भी विवाद था। एक जून की रात करीब नौ बजे मोहित, नागेंद्र, रितेश बिंदल और आरोपी रोहित शर्मा राजनगर एक्सटेंशन स्थित सोसायटी में स्थित रितेश बिंदल के कार्यालय में शराब पी रहे थे। वहीं नागेंद्र ने राहुल डागर को फोन किया तो राहुल ने बताया कि वह हारमनी प्वाइंट के सामने खड़ा है। इसके बाद नागेन्द्र, मोहित, प्रदीप शर्मा और रोहित शर्मा नीचे आए जहां रितेश बिंदल और मनीष एक गाड़ी में मौजूद रहे। आरोपियों ने राहुल डागर व उसके साथ आए उसके बहनोई अविनाश सिरोही के साथ मारपीट कर दी थी। मोहित व नागेन्द्र ने राहुल डागर पर पिस्टल से फायर किया था। तभी वहां राहुल डागर को बचाने उसका चचेरा भाई आशीष चौधरी भी आ गया था। नागेन्द्र ने आशीष चौधरी को मारने की नियत से उस पर गोली चला दी थी। मौके से अन्य आरोपियों के साथ रोहित शर्मा भी भाग गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रोहित उर्फ मंत्री को हिंडन स्थित मेट्रो स्टेशन के नजदीक से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed