{"_id":"626a47b4cfd4563eb0596279","slug":"ragging-with-student-of-medical-college-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: छात्रा को बाल पकड़कर खींचा, कपड़े फाड़कर कार से घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में रैगिंग: छात्रा को बाल पकड़कर खींचा, कपड़े फाड़कर कार से घसीटा
Thu, 28 Apr 2022 04:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:36 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके साथ रैगिंग हुई है। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हापुड के पिलखुवा थाना क्षेत्र के अनवरपुर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ रैगिंग करने और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पार्टी नहीं देने और शराब पीने से इनकार करने पर उसकी पिटाई की गई। उसके कपड़े फाड़े गए और बाल खींचकर कार से घसीटा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के रांची निवासी युवती एमबीबीएस की छात्रा है। वर्तमान में पीजी में रहकर वह कॉलेज के अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही है। उसका आरोप है कि पिछले पांच माह से सीनियर डॉ. अनु सिहाग, जूनियर डॉ. अंकिता चौधरी, डॉ. मोहित अग्रवाल, डॉ. नवनीत त्यागी और सार्थक सिंघल उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा, केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन