फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Rabies Symptoms Appear in Youth Six Months After Monkey Bite; Improving at GTB Hospital

Ghaziabad News: बंदर के काटने के छह महीने बाद युवक में रेबीज के लक्षण, जीटीबी में सुधार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rabies Symptoms Appear in Youth Six Months After Monkey Bite; Improving at GTB Hospital
गाजियाबाद। दीनागढ़ी निवासी 28 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई, जब उसे छह महीने पहले बंदर द्वारा काटे जाने के बाद अचानक रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे। युवक ने बंदरों जैसी हरकतें करना शुरू कर दिया। उसके परिवार के सदस्यों ने संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत युवक के व्यवहार और लक्षणों को पहचानते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. खुश्बू सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को इमरजेंसी में युवक को ले आए थे। वह खुद को बंदर की तरह खुजाना और हाथ में चाय-पानी पीने जैसी हरकतें कर रहा था। युवक की पत्नी ने बताया कि करीब छह महीने पहले पति को बंदर ने काटा था, लेकिन तब उन्होंने एंटी रेबीज वैक्सीनेशन या अन्य कोई उपचार नहीं करवाया था। कुछ दिनों से उनके व्यवहार में अचानक बदलाव आया। वह सामान्य तरीके से चीजों का इस्तेमाल करने की बजाय अजीब तरीके से कार्य करने लगा था। इस पर उसके परिवार ने चिंता जताई और उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. खुश्बू सिंह ने बताया कि युवक के लक्षणों को पहचानते हुए उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया। इसके साथ ही युवक के परिवार के अन्य सदस्यों पिता, भाई, पत्नी और एक साल के बच्चे को भी एंटी रेबीज वैक्सीन दी। जीटीबी अस्पताल में युवक को उपचार दिया गया। इससे उसकी हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि युवक की हालत में सुधार हो रहा है। उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानवर के काटने पर अपने नजदीकी केंद्र पर एआरवी का टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed