फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pulkit lost life of life by winning the battle of studies

पढ़ाई की जंग जीतकर जिंदगी की जंग हार गया पुलकित

Wed, 31 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद Updated Wed, 31 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pulkit lost life of life by winning the battle of studies
पढ़ाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सीबीएसई रिजल्ट जहां मेधावियों के घरों में खुशियों से जगमग कर दिया वहीं छबीलदास स्कूल के विज्ञान वर्ग के टॉपर पुलकित का रिजल्ट देखकर परिजनों का दर्द फूट पड़ा। बारहवीं में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में स्कूल टॉपर रहा पुलकित ढांढा गत 28 अप्रैल को ही दुनिया छोड़कर चला गया था।

विज्ञापन


उसके पेट में इंफेकशन हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।स्कूल की प्रिंसिपल तृप्ती मावड़ी ने बताया कि पुलकित की मौत से  पूरा स्कूल दुखी है। उसने दसवीं में भी टॉप किया था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने भी आगे रहता था। वह एक अच्छा गायक था।
विज्ञापन


उसकी मौत के ठीक एक माह बाद 28 मई को जब रिजल्ट आया तो परिजनों का जख्म हरा हो गया। पिता सुनील ढंाढा सदमे में है। बड़ी बहन विन्नी ढांढा ने बताया कि भाई ने जेईई मेंस की परीक्षा भी पास कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारी के दौरान ही भाई ने बोर्ड परीक्षा दी और भौतिकी में 95, रसायन में 98, गणित में 95, अंग्रेजी में 98 और कंप्यूटर साइंस में 97 अंक प्राप्त किए। पुलकित की बहन विन्नी ने बताया कि उनके पिता शिक्षक हैं, पिछले कई वर्षों से कोचिंग क्लास चलाते हैं, लेकिन अब क्लास भी खत्म कर दी है। 


दो बहनों में पुलकित सबसे छोटा था। विन्नी इंजीनियर और तान्या शिक्षिका हैं। पुलकित भी इंजीनियर बनना चाहता था। परिजनों ने बताया कि पुलकित को पहले पेट में इंफेक्शन हुआ, जिसकी वजह से बुखार आ गया ओर प्लेटलेट्स गिरने लगी, जिस पर यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दौरान इंफेक्शन बढ़ गया और चार दिन भर्ती रहने के बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed