{"_id":"5739f1a44f1c1b5316ac6f22","slug":"public-support-will-prevent-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसहयोग से होगी डेंगू की रोकथाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसहयोग से होगी डेंगू की रोकथाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू की रोकथाम के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। मंगलवार को दिल्ली में हुई नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) की बैठक में कम्यूनिटी पार्टिसिपेशन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा अब हर साल 16 र्मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने के दिशा निर्देश भी जारी किए गए। इस दिन राज्य और जनपद स्तर पर रैलियों, पोस्टर पंपलेट और सेमिनार आदि आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डेंगू के प्रति जागरूकता लाने और रोकथाम के लिए सोमवार को दिल्ली में सभी राज्यों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें यूपी का प्रतिनिधित्व गाजियाबाद के सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल और जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि बैठक में आरडब्ल्यूए सहित सभी विभाग, स्कूलों, बिल्डर्स और हर व्यक्ति की जिम्मेदारी सुनिश्चित किए जाने पर जोर दिया गया। इसके तहत हर कोई डेंगू ब्रीडिंग रोकने का प्रयास करेगा।
इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर सभी विभागों के प्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए, बिल्डर्स और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी।