{"_id":"694af788f7f49e8bbf036581","slug":"protest-held-in-the-corporation-against-closure-of-shops-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-787864-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दुकानों को बंद कराने के विरोध में निगम में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दुकानों को बंद कराने के विरोध में निगम में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर स्थित गंदे नाले पर लगने वाले पैठ बाजार के विरोध में व्यापारी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को व्यापारियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और नगर निगम की टीम ने पैठ बाजार को नहीं लगने दिया, लेकिन इससे कई व्यापारी भी अपनी दुकानों को नहीं खोल सके। इसके विरोध में व्यापारियों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नई बस्ती स्थित गंदे नाले पर दुकान और गोदाम लेकर हम कपड़े का व्यापार कर रहे हैं। यहां हम बाहर से कपड़े लाकर सस्ते दामों पर ग्राहकों को उपलब्ध कराते हैं। कई व्यापारी नेताओं के प्रदर्शन के बाद रविवार को पहुंची पुलिस की टीम ने हमारी दुकानों को भी खोलने से रोक दिया। ऐसे ही अगर होता रहा तो यहां दुकान और गोदाम लेकर व्यापार करने वाले तो सड़क पर आ जाएंगे। हम लोगों ने पुलिस को समझाने की भी कोशिश की कि हमारी दुकानें और गोदाम हैं लेकिन हमको कोई रिहायत नहीं मिली। ऐसे में हमको हमारी दुकानें लगाने की अनुमति के लिए नगर आयुक्त को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त को सौंपा है। प्रदर्शन करने वालों में श्याम लाल, रानू मित्तल, अजय चौधरी, अक्षय, सकिल अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। इस संदर्भ में अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ने बताया कि व्यापारियों की ओर से पत्र मिला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।