फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest at the Tehsil office demanding compensation for dung-cake stacks burnt by sparks from a high-tension line.

Ghaziabad News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जले बिटौड़ों के मुआवजे की मांग को लेकर तहसील पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
Protest at the Tehsil office demanding compensation for dung-cake stacks burnt by sparks from a high-tension line.
मोदीनगर। गांव रोरी के ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने के कारण जले बिटौड़ों के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उप जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

रोरी की ग्राम प्रधान पूनम देवी ग्रामीणों के साथ बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचीं। ग्राम प्रधान पूनम देवी ने बताया कि पशु पालन और मजदूरी करने वाले कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहरी छोर पर उपलों के बिटौड़े बनाए हुए थे। पशु पालक और मजदूर एलपीजी के स्थान पर ईंधन के रूप में उपलों का इस्तेमाल करते है और उपले बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। बताया कि बीते 8 जून को हाईटेंशन लाइन की चिंगारी के कारण बिटौड़ों में आग लग गई थी। दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचे थे मगर बीस बिटौड़े जलकर राख हो गए थे। इसके कारण प्रभावितों को आर्थिक क्षति हुई थी। घटना के दो दिन बाद ही प्रभावितों ने मुआवाजे की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था मगर सवा महीने बाद भी मुआवाजा नहीं मिला। मुआवाजा नहीं मिलने के कारण प्रभावितों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने उप जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रभावितों को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई। इस अवसर पर जगवती, गुड्डी, कमलेश, ओमवती, किरण, सरोज, सुनीता और संगीता आदि सहित कई महिलाएं मौजूद थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed