फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest against the municipal team that went to remove encroachment, blocked the highway

Ghaziabad News: अतिक्रमण हटाने गई पालिका की टीम का विरोध, हाईवे किया जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Protest against the municipal team that went to remove encroachment, blocked the highway
मोदीनगर। रुक्मिणी मोदी मार्केट के सामने से अतिक्रमण हटाने गई नगर पालिका की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने हंगामा कर दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके कारण हाईवे पर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया। हंगामे के चलते पालिका को बिना अतिक्रमण हटाए लौटना पड़ा। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर थाने के पास व रुक्मिणी मोदी मार्केट के सामने तीन फलों की दुकान है। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि दुकान नाले पर अतिक्रमण करके अवैध रूप से बनाई गई हैं। दुकानों के चलते रोजाना जाम लगता है।
विज्ञापन

पालिका की तरफ से दुकानदारों को कई बार नोटिस भी दुकान हटाने के लिए दिया गया। इसके बावजूद दुकानदारों ने अपनी दुकान नहीं हटाई। बृहस्पतिवार दोपहर नगर पालिका की टीम पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची। जैसे ही पालिका की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया दुकानदारों ने हंगामा करना शुरू दिया और पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। कई दुकानदार बुलडोजर के सामने लेट गए। दुकानदारों का कहना था कि बुलडोजर हमारे ऊपर से होकर आगे जाएगा। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों से हमारा परिवार का पालन पोषण हो रहा है। दुकान नहीं रहेगी तो हम भूखे मर जाएगे।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र का कहना है कि रुक्मिणी मार्केट के बाहर अवैध रूप से बनाई गई अस्थायी दुकान को हटाने के लिए दुकानदारों को कई बार नोटिस दिया गया। बृहस्पतिवार को पालिका टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों से अभद्रता की गई। अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानों को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 मिनट तक जाम में फंसे रहे लोग : 45 मिनट तक दिल्ली मेरठ मार्ग पर हंगामा होता रहा, जिससे तीन किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र का कहना है कि दो साल से लगातार दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा रहा है, तीन दिन पहले दुकानों पर नोटिस चस्पा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed