{"_id":"5eb9295b8ebc3e9021208b49","slug":"protest-against-government118","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
परिवार के साथ उपवास पर बैठे आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता तरुनीमा श्रीवास्तव
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश सरकार द्वारा श्रम कानून को तीन साल के लिए स्थगित करने के विरोध में उपवास रख कर विरोध किया। सभी कार्यकर्ता अपने परिवार के लोगों के साथ उपवास पर बैठे। प्रदेश प्रवक्ता तरुणिमा श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ एक दिन के उपवास पर बैठीं। उन्होंने बताया आम आदमी पार्टी ने एक दिन के उपवास रखा और श्रम कानून बिल को 3 साल के लिए स्थगित करने के विरोध किया। सभी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता अपने घरों में बंद होकर लॉकडाउन का पूरा पालन करते हुए उपवास पर रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बीजेपी की सरकार जो मजदूर विरोधी कानून लेकर आई है, इससे आठ घंटे की न्यूनतम मजदूरी अब 12 घंटे की हो जाएगी और किसी भी प्रकार से प्रताड़ित मजदूर उद्योगपति के खिलाफ कुछ नहीं कर पाएगा। उससे गुलाम वंश का फिर से पुनरावृत्ति होनी तय लग रही है। इस विरोध मे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी तथा सभी कार्यकर्ता यह मांग करते हैं कि जो मजदूर भूखे प्यासे कई किलोमीटर चलते हुए जिनकी मृत्यु हो गई है, उनको सरकार 50 लाख मुआवजा तथा उनके बच्चों को सरकारी नौकरी दे। इसके अलावा मजदूर विरोधी आदेह को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।