फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Protest against China

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े लोग, चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Protest against China
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद : लदृाख में भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर में बृहस्पतिवार भी कार्यक्रमों का जोर रहा। कहीं चीनी समानों को जलाया गया तो कहीं चीन से बदला लेने के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। नगरवासियों में चीन के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखा गया। व्यापारी वर्ग ने भी लोगों से चीनी समान के बहिष्कार की अपील की। ..................... आरडब्लूए फेडरेशन ने विभिन्न आडडब्लूए से चीन के सामानों का बहिष्कार करने का आहवान किया है। इस दौरान कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, चेयरमैन आरडब्लूए फेडरेशन एवं फ्लेट ओनर फेडरेशन ने कहा कि देश में 5 लाख करोड़ रूपये का सालाना चीनी सामान का आयात होता है। करीब 1 लाख करोड़ का निर्यात किया जाता है। यह स्थिति अब अतिशीघ्र बदलनी होगी। प्रत्येक आरडब्लूए लोकतंत्र की प्रारम्भिक पाठशाला है। आरडब्लूए का आग्रह के साथ सुझाव है कि चीन की कुछ प्रोडक्ट्स का तुरंत बहिष्कार किया जाए। इसके लिए आगामी 20 जून को प्रात 10 बजे अपनी अपनी सोसाइटियों में कोरोना के नियमो का पालन करते हुए केवल पांच व्यक्ति एक संकल्प भी लें की यथा संभव चीनी सामान का बहिष्कार आज से ही प्रारम्भ किया जाता है। लाइन पार फेडरेशन आफ आरडब्लूए के अध्यक्ष आरके आर्या, ट्रांस हिंडन आर डब्लूए फेडरेशन के कैलाश चन्द्र शर्मा ,ट्रांस हिंडन के मोहन संगवान, यूनाइटेड फोरम आफ ट्रांस हिंडन एसोसिएशन के जय दीक्षित, शालीमार गार्डन के गोपाल बबूना,राज नगर एक्सटेंशन एओए फेडरेशन के राज कुमार त्यागी आदि ने आग्रह किया है कि 20 जून 2020 को प्रात: 10 बजे चीन के सामान का बहिष्कार और स्वदेशी सामान का उपयोग करने का संकल्प लें। .................... चीन के हमले का करारा जवाब देने की मांग किसान एकता संघ ने आज कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के नाम एडीएम प्रशासन संतोष को ज्ञापन सौंपा। जिसमें चीन के हमले का करारा जवाब देने की मांग की गई है। इस दौरान संघ की महिलाओं ने शहीद भाइयों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को कोटि-कोटि नमन किया। कलेक्ट्रेट में संस्था की महिलाओं ने एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देते हुए प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि भारत पर चीन के द्वारा किए गए हमले का करारा जवाब दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही देश में चीनी कंपनियों को दिए गए निर्माण के सारे ठेके रद्द किए जाए। इसी के साथ चीनी कंपनियों के निवेश को बाहर करने का आहवान किया गया। संघ की प्रदेश अध्यक्ष वंदना चौधरी ने कहाकि देश के शहीदों के बलिदान को व्यर्थ न जाने देंगे। हमारी सरकार कुछ ऐसी व्यवस्था व रणनीति बनाये जिससे कि हमारी भारतीय सेना सुरक्षित रहे और हमारे भारतीय जवान इस प्रकार शहीद ना हो। ------------------ संजय नगर व्यापार मंडल ने किया चीनी समान का बहिष्कार आज संजय नगर सेक्टर 23 व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल और चेयरमैन प्रदीप के नेतृत्व में चीन के सामान का बहिष्कार किया गया। कुछ व्यापारियों ने तो अपने मोबाइलों को आग के हवाले कर दिया। संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल ने कहा चीन ने जो हरकत की है वह वाकई बहुत ही शर्मनाक है। चीन हमेशा वाकई पीठ पीछे से वार करता है । शर्म आनी चाहिए चीन को भी और हमारे देश के उन लोगों को भी जो चीन के समान को बढ़ावा देते हैं और चीन से आयात निर्यात का कार्य करते हैं। भारत सरकार को किसी भी तरह से चीन से कोई व्यापारिक संबंध नहीं रखने चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष रवि कुमार, राजू भाई, सत्यपाल सिंह सिसोदिया, प्रकाश गुप्ता , प्रवेश गुप्ता, नीरज सोनी, बबलू पंडित, सौरभ अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ..... टेलीकाम एसोसिएशन ने जलाया चीन के राष्ट्रपति का पुतला गाजियाबाद टेलीकाम एसोसिएशन ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। इस दौरान एसोएिशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश के शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसोएशन ने जनता से स्वउत्पाद खरीद की अपील की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनता से आहवान किया कि वे चीनी कंपनी के मोबाइल और इलेक्ट्रिक समान नहीं खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed