{"_id":"665cea4d579e9a43870b72e4","slug":"prostitution-was-going-on-in-the-hotel-four-youths-caught-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-109278-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहब... हमसे धंधा करता है': ऐसे हाल में मिले दिल्ली-नोएडा के युवक, ब्लैकमेल हो रहीं तीन महिलाओं को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहब... हमसे धंधा करता है': ऐसे हाल में मिले दिल्ली-नोएडा के युवक, ब्लैकमेल हो रहीं तीन महिलाओं को बचाया
Mon, 03 Jun 2024 03:25 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:25 AM IST
सार
इंदिरापुरम की कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात शक्तिखंड 4 में स्थित ओयो होटल में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है। वहां से टीम ने तीन महिलाओं को बचाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात शक्तिखंड 4 में स्थित ओयो होटल में छापेमारी कर चार युवकों को पकड़ा है। वहां से टीम ने तीन महिलाओं को बचाया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को डायल 112 पर शक्तिखंड के कुब्बी इन ओयो होटल में महिलाओं को बुलाकर जबरन देह व्यापार करने की सूचना मिली थी।
मौके पर पहुंची टीम ने अक्षय पुत्र अजय चौहान और राहुल कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी दिल्ली और गौतमबुद्धनगर के अविनाश के साथ विजयनगर निवासी गौरव यादव को गिरफ्तार किया। होटल के कमरे में तीन महिलाएं भी मिली थीं। उनसे पूछताछ की तो पता चला कि होटल मालिक और संचालक आनंद कुमार महिलाओं को नौकरी के बहाने अपने पास बुलाता था। वहां उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए ब्लैकमेल करता था।
महिलाओं के होटल से जाने पर उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डराता रहता था। पुलिस को होटल के अंदर कमरों की जांच के दौरान दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामान मिला है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल संचालक आनंद छत के रास्ते भाग गया। एसीपी ने उसकी तलाश में टीम को लगाया है। पुलिस का कहना है कि तीनों महिलाओं के गवाह रूप में बयान दर्ज कर सभी को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।