फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prostitution was going on in the flats, three arrested in raid

Ghaziabad News: फ्लैटों में चल रहा था देह व्यापार, छापा मार तीन को पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in the flats, three arrested in raid
साहिबाबाद। पुलिस ने तुलसी निकेतन स्थित दो फ्लैटों में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से संचालिका समेत दो महिलाओं को पकड़ लिया है। एक पुरुष और संचालिका मौके से भाग गई। पुलिस फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में देह व्यापार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की टीम को तुलसी निकेतन में देह व्यापार की सूचना मिली। शुक्रवार रात पुलिस टीम ने दो फ्लैटों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक संचालिका और एक महिला को पकड़ लिया। पुलिस को देखकर मौके से एक व्यक्ति और महिला भाग गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। एसीपी ने बताया कि पकड़ी गई महिला ने अपना नाम गीता उर्फ रानी बताया जबकि, दूसरी महिला दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई गीता उर्फ रानी ने यह फ्लैट किराए पर लिया था और वह देह व्यापार करा रही थी। पुलिस के अनुसार फरार महिला का नाम शीला है, जबकि व्यक्ति का नाम राहुल दुधिया है। पुलिस के अनुसार शीला और गीता ने उक्त दोनों फ्लैट किराए पर लिए थे और यहां पर देह व्यापार करा रही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन

-युवतियों को नौकरी देने का झांसा देती थी-

मौके पर पकड़ी गई महिला ने बताया कि गीता और शीला महिलाओं और युवतियों को नौकरी देने का झांसा देकर बुलाती थी। इसके बाद उन्हें लालच देकर गलत काम कराती थी। इतना ही नहीं मना करने पर धमकी देती थी कि उसने उनकी अश्लील वीडियो बना रखी है और उसे वायरल कर देगी। गीता और शीला ने उक्त फ्लैट दो माह पूर्व किराए पर लिए थे। दो माह से देह व्यापार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed