फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prostitution was going on in spa center in Vaishali, police raided

Ghaziabad News: वैशाली में स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in spa center in Vaishali, police raided
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सैक्टर-4 शाॅप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार पर सोमवार रात पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं का रेस्क्यू किया। पुलिस ने मौके से महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात इंदिरापुरम व थाना कौशांबी पुलिस टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसी दौरान शाप्रिक्स मॉल स्थित स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक देह व्यापार की जानकारी मिली।
विज्ञापन

तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की। टीम को मौके से 4 महिलाएं मिलीं। इसके अलावा स्पा सेंटर की संचालिका और दो व्यक्ति भी मिले। पूछताछ में बताया कि संचालिका और दो व्यक्तियों द्वारा चारों महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों अरुण कुमार, शशिकांत और संचालिका महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से रजिस्टर, डायरी, मैन्यू कार्ड, क्यूआर कोड स्केनर व आपत्तिजनक सामग्री मिली। पूछताछ में पता चला कि महिला संचालिका द्वारा अनैतिक कमाई करने के लालच से रेस्क्यू महिलाओं से देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लिए जाते है। संचालिका द्वारा महिलाओं को काम दिलाने व पैसों का लालच देकर बहला फुसलाकर प्रतिदिन देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed