फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prostitution was going on in a rented flat, four arrested

Ghaziabad News: किराये के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on in a rented flat, four arrested
इंदिरापुरम। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ज्ञानखंड-एक के एक फ्लैट पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फ्लैट से देह व्यापार कराने वाले दो लोगों और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया। महिला पुलिस की मदद से तीन महिलाओं को भी मुक्त कराया। जांच में सामने आया कि गोविंदपुरम के युवक ने देहरादून के युवक से चार महीने पूर्व 18 हजार रुपये में फ्लैट किराए पर लिया था। बाद में इस फ्लैट को किसी अन्य को दे दिया। पुलिस ने मौके से एक स्कैनर और सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम कार्यवाहक रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रात में एक फ्लैट के अंदर महिलाओं से देह व्यापार कराने की सूचना मिली थी। तुरंत महिला पुलिसकर्मियों के साथ टीम ने छापा मारा। मौके से संचालक गौरांगो मंडल उर्फ बादल पुत्र नारायण मंडल निवासी मालदा पश्चिम बंगाल, हाल पता ज्ञानखंड-एक, संचालक उत्तम प्रमाणिक पुत्र विश्वनाथ प्रमाणिक निवासी ग्राम भीगोल थाना हरीशचन्द्रपुर जिला मालदा कोलकाता पश्चिम बंगाल, हाल पता मकान संख्या- 271जी 3 ज्ञानखंड और ग्राहक पीयूष पुत्र सुधीर जैन व नासिर अली पुत्र अमीर अली निवासी ज्ञानखंड इंदिरापुरम को गिरफ्तार किया है। टीम की कार्रवाई के दौरान महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा था। महिला पुलिसकर्मी ने फ्लैट से तीन महिलाओं को मुक्त कराया। पूछताछ में संचालकों ने बताया कि उन्होंने गोविंदपुर निवासी नितिन मल्होत्रा से किराए पर लिया था। अभी मूल किराएदार भागा हुआ है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-चार महीने पूर्व किराए पर लिया था फ्लैट-
जांच में पता चला कि आवासीय इलाके में फ्लैट के अंदर देह व्यापार कराने में दोनों संचालक काफी माहिर हैं। वे ग्राहकों के संपर्क करने के बाद उन्हें समय देते थे। फिर बाहर से महिलाओं को बुलाकर गलत काम कराते थे। कई महीनों से स्थानीय लोगों को दोनों पर शक था कि दोनों इस फ्लैट में रहकर देह व्यापार कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed