फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property worth 91 crores of land mafia Mehboob Ali will be attached

Ghaziabad News: भूमाफिया महबूब अली की 91 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Property worth 91 crores of land mafia Mehboob Ali will be attached
लोनी। अलग-अलग बीस धाराओं के मुकदमों का आरोपी (हिस्ट्रीशीटर) महबूब अली की करीब 91 करोड़ रुपये की संपत्ति पर पुलिस और प्रशासन कुर्की की कार्रवाई करेगा। आरोपी पर ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में जमीन कब्जा करने के मुकदमे दर्ज हैं। महबूब अली क्षेत्र का बड़ा भूमाफिया है। पुलिस ने आरोपी की संपत्ति का ब्योरा एकत्रित किया था।
विज्ञापन


एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पावी सादकपुर के रहने वाले महबूब अली के खिलाफ 2008 से अगस्त 2023 तक धोखाधड़ी, मारपीट, अपहरण, जमीन पर कब्जा करने, गुंडा, गैंगस्टर अधिनियम के 20 मुकदमे दर्ज हैं। बीते 15 अगस्त को ट्रॉनिका सिटी थाने पर गैंगस्टर अधिनियम की प्रथम सूचना रिपोर्ट के कर्म में भूमाफिया की कुल 9 अंचल संपत्तियों (जिनकी बाजार में कीमत करीब 91 करोड़ रुपये)को कुर्क किए जाने के आदेश दिए गए हैं। आरोपी 2008 से अभी तक क्षेत्र में भोले भाले लोगों के बहला फुसला कर धोखाधड़ी कर जमीन की खरीद फरोख्त कर रहा है। आरोपी तीन अलग-अलग पत्नियों के साथ अलग-अलग मकानों में रह रहा है। आरोपी की दो संपत्तियां जनपद बदायूं, 3 संपत्तियां जनपद रामपुर, 3 संपत्तियां गाजियाबाद, 4 संपत्तियां मुरादाबाद में हैं। इससे पहले भी कुल 6 मामलों में करीब 86 करोड़ रुपये की संपत्तियां सब्त की गई थीं। महबूब अली की अब तक जब्त संपत्तियों के बाद यह धनराशि एक सौ सतहत्तर करोड़ छप्पन लाख हो गई है। एसीपी ने बताया कि आदेश के बाद मंगलवार को कुर्की का कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed