फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Property tax will not be collected at DM circle rate

Ghaziabad News: डीएम सर्किल रेट से नहीं वसूला जाएगा संपत्ति कर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Property tax will not be collected at DM circle rate
गाजियाबाद। शहर के लोगों को संपत्ति कर में राहत मिली है। कर की वसूली डीएम सर्किल रेट से नहीं की जाएगी। इसे पुरानी दर से ही वसूला जाएगा। इसका निर्णय बुधवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में लिया गया। सर्किल रेट से चार रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से वसूली होनी है, जबकि पुरानी दर 2.46 रुपये प्रति वर्ग फुट है।
विज्ञापन

बैठक में कुल 47 प्रस्ताव रखे गए। इनमें से 46 पास हो गए। खारिज किया गया प्रस्ताव डीएम सर्किल रेट से टैक्स वसूली का था। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय से शासन को अवगत कराया जाएगा। सर्किल रेट से वसूली का निर्णय शासन की ओर से ही लिया गया था।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सर्किल रेट से वसूली का प्रस्ताव सर्व सम्मति से खारिज कर दिया गया है। टैक्स पुरानी दरों से ही लिया जाएगा। नई दरों से जारी किए गए बिलों को संशोधित कराया जाएगा। माना जा रहा है कि यह निर्णय गाजियाबाद विधानसभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव के मद्देनजर लिया गया है। भाजपा नहीं चाहती कि किसी मुद्दे पर शहर के लोगों में नाराजगी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्ताव खारिज होने से पार्षदों और अफसरों के बीच चला आ रहा घमासान भी फिलहाल थम गया है। पार्षद टैक्स न बढ़ाने की मांग पर अड़े थे। अफसर टैक्स बढ़ाना चाह रहे थे। नई दरों पर बिल भी जारी कर दिए थे। मेयर भी टैक्स बढ़ाने का खुलकर विरोध कर रही थीं।
बैठक में दूसरा महत्वपूर्ण प्रस्ताव ट्रेड लाइसेंस के लिए कमेटी बनाने का पास हुआ। कमेटी तय करेगी कि जिम, कोचिंग सेंटर, ब्यूटी पार्लर, खेल अकादमी समेत 13 ट्रेड के लिए लाइसेंस की दरें क्या रखी जाएं।


बस अड्डे के लिए जमीन मिलेगी

हर जोन में बनेगा वेंडिंग जोन
1. बोर्ड बैठक में तय हुआ कि उपवन नीति के तहत पार्क विकसित किए जाएंगे। वार्ड 24 में महरौली में नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज के सामने डेढ़ एकड़ जमीन पर मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए जाएंगे। ओपन जिम व अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

3. शहर में सीवर की सफाई का काम कर रही वीए टेक वबाग के खिलाफ पार्षदों ने शिकायत की। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि हर महीने कंपनी के काम की मॉनिटरिंग कराई जाएगी। सुधार नहीं होने पर शासन से की शिकायत की जाएगी।

4. नगर निगम के स्कूलों में सेवानिवृत्त होने के बाद भी पढ़ा रहे शिक्षकों को हटाकर नए शिक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव पास किया गया।

5. रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए शहर के सभी जोन में वेंडिंग जोन बनाने और सड़क पर बाजार लगने से हो रही समस्या के समाधान का मुद्दा पार्षद अमित त्यागी ने उठाया। वेंडिंग जोन बनाने के प्रस्ताव पर सदन ने मुहर लगा दी।


6. नए बस स्टेशन के लिए जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। तय हुआ कि जल्द ही जमीन चिन्हित की जाएगी।

7. इंदिरापुरम के हस्तांतरण के बाद जीडीए से मिली 70 करोड़ की पहली किश्त से पार्कों के सुंदरीकरण पर खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया।

8. दीपावली से पहले सभी खंभों पर लाइटें लग जाएंगी।


1592 की आय होगी, 1795 खर्च

बोर्ड बैठक आय-व्यय का प्रस्ताव भी सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बचे हुए समय में (मार्च 2025 तक) शहर के विकास पर नगर निगम 1795 करोड़ 42 लाख रुपये खर्च करेगा। इस दौरान आय का लक्ष्य 1592 करोड़ 13 लाख रखा गया है। सभी विभागों के लिए व्यय का बजट निर्धारित कर दिया गया है। करीब पांच घंटे चली बैठक में काबीना मंत्री और साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा व मुरादनगर के विधायक अजीत पाल त्यागी मौजूद रहे। सुनील शर्मा ने नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed