{"_id":"6797db417beb570568035ef7","slug":"procession-taken-out-for-recovery-of-woman-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-105058-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला की बरामदगी के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला की बरामदगी के लिए निकाला जुलूस
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी से सात दिन से लापता हुई महिला की बरामदगी की मांग के लिए महिलाओं ने नगर में जुलूस निकालकर थाने पर हंगामा किया। परिजनों ने पति द्वारा महिला को अगवा कर हत्या करने की आशंका जताई है।
ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय महिला का पति से विवाद चल रहा है। महिला अपनी बहन के साथ रहती है और गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। महिला की बहन ने बताया कि बीती 21 जनवरी को वह नौकरी पर गई थी, मगर घर नहीं लौटी। परिजनों को खोजबीन के दौरान जानकारी लगी कि महिला काम पर नहीं पहुंची। महिला का मोबाइल भी बंद आ रहा है। महिला की बहन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि पुलिस टीम महिला की तलाश में लगी है।