फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Private company taken away fitness work for 15 types of vehicles, RTO gets the responsibility

Ghaziabad News: निजी कंपनी से छिना 15 प्रकार के वाहनों की फिटनेस का काम, आरटीओ को मिली जिम्मेदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Private company taken away fitness work for 15 types of vehicles, RTO gets the responsibility
गाजियाबाद। अब सभी वाहनों की फिटनेस जांच निजी कंपनी के डासना स्थित फिटनेस सेंटर पर नहीं हो सकेंगी। ए और सी श्रेणी के 15 प्रकार के वाहनों की फिटनेस का काम कंपनी से छिन गया है और यह काम अब दोबारा से आरटीओ को मिला है। यहां आरआई तकनीकी जांच के बाद इन वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र जारी करेंगे। फिलहाल विभाग के पोर्टल को अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अगले दो, तीन दिन में ही आरटीओ कार्यालय में यह काम शुरू कर दिया जाएगा। निजी फिटनेस सेंटर पर अब केवल सीमित वाहनों के फिटनेस का काम ही रह गया है। इस बदलाव से निजी फिटनेस सेंटर की मनमानी पर काफी हद तक रोक लगेगी। वाहन स्वामी लगातार सेंटर संचालक की शिकायत कर रहे थे। इस बारे में एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिन वाहनों की फिटनेस अब आरटीओ में होगी, उनको सूचीबद्ध किया गया है। वाहन स्वामियों को मैसेज भेजकर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

दोहरी मशक्कत से मिलेगी राहत
निजी कंपनी में फिटनेस जांच कराने के बाद वाहन का प्रमाणपत्र आरआई की संस्तुति के बाद ही हो रहा है। इन वाहन स्वामियों को फिटनेस के बाद आरटीओ जाना पड़ता है। लेकिन नई व्यवस्था लागू होेने पर 15 प्रकार के वाहनों की फिटनेस जांच भी आरटीओ में होगी और यहीं से प्रमाणपत्र भी जारी हो जाएगा। इससे वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों की फिटनेस जांच आरटीओ में होगी
-पावर टीलर व्यावसायिक
-कृषि ट्रैक्टर
-पावर टिलर
-हारर्वेस्टर
-व्हिकल फिटेड विद रिंग
-फोर्क लिफ्ट
-क्रेन माउंटिड व्हिकल
-कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हिकल
-रोड रोलर
-एक्सकेवेटर
-बुलडोजर
-अर्थ मूविंग इक्विपमेंट
-एक्सकेवेटर व्यावसायिक
-डंपर
-कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हिकल व्यावसायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed