{"_id":"604bb6148ebc3ed833000468","slug":"prist-hang-after-dispute-with-wife-ghaziabad-news-gbd215303356","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद पुजारी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से झगड़े के बाद पुजारी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से झगड़े के बाद मंदिर के पुजारी ने लगाया फंदा
गाजियाबाद। पत्नी से झगड़ा होने के बाद नंदग्राम थाने की राजनगर एक्सटेंशन तनिष्क सोसायटी निवासी पुजारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया कि बृहस्पतिवार को पत्नी से पुजारी का झगड़ा हो गया था। शुक्रवार की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और उसकी मां के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नंदग्राम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रेम नारायण शर्मा पत्नी व बेटी के साथ राजनगर एक्सटेंशन की तनिष्क सोसायटी में रहते थे। वह नंदग्राम स्थित आर्य समाज मंदिर में पुजारी थे। प्रेम नारायण के बड़े भाई ब्रह्मदेव ने बताया कि उनकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। उसके बाद वह अलग रहने के लिए दबाव बनाने लगी। झगड़े के कारण भाई उसे लेकर अलग रहने लगा। वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इससे वह काफी डरा हुआ रहता था। बताया कि उसकी पत्नी ने प्रेम नारायण से बृहस्पतिवार को झगड़ा किया। उसके साथ मारपीट की। प्रेम नारायण ने उन्हें फोन करके इस बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद पत्नी बेटी को लेकर दूसरे कमरे में सो गई। शुक्रवार सुबह जब पुजारी मंदिर नहीं पहुंचे तो सेवक ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल उनकी पत्नी ने उठाया और बताया कि उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी जानकारी नहीं दी और पड़ोसियों की मदद से शव को उतार लिया। उनके दोस्त से पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है।
--------------
चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकरबचाई जान
गाजियाबाद। करहेड़ा निवासी वीरेंद्र नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में कार से जा रहे थे। अचानक चलती कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। घटना के बारे में फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी कुछ ही समय में घटना स्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। ब्यूरो