फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prisoner dies of heart attack in jail

Ghaziabad News: जेल में बंदी की हार्ट अटैक से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Prisoner dies of heart attack in jail
मसूरी। जिला कारागार में विचाराधीन बंदी को बृहस्पतिवार की दोपहर सीने में दर्द हुआ। उसे उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बंदी की मौत हो गई। वह पांच वर्षों से हत्या के आरोप में बंद था।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को कोतवाली गाजियाबाद से बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि जिला कारागार डासना से विचाराधीन बंदी कमर हसनैन(43) निवासी खैराजपुर मुरादनगर को अचानक सीने में दर्द, पसीना आना व सांस लेने में परेशानी हुई। शिकायत पर जेल वार्डन युसुफ उल्ला खां व राजकुमार ने दोपहर 12:27 बजे कमर हसनैन को उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोपहर 1:10 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार मृतक विचाराधीन बंदी मुरादनगर थाने से हत्या के आरोप में 21 अगस्त 2021 से बंद था। बंदी को बृहस्पतिवार दोपहर सीने में तेज दर्द, पसीना आना और सांस लेने में परेशानी के चलते उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान दोपहर 1:10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। बंदी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed