{"_id":"67b0e05c719798121a09e564","slug":"printer-businessman-duped-of-rs-170-lakh-in-the-name-of-sending-goods-to-malaysia-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1518-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रिंटर कारोबारी का माल मलेशिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रिंटर कारोबारी का माल मलेशिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख ठगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के शहीदनगर निवासी प्रिंटिंग कार्टेज कारोबारी मोहम्मद राशिद ने मुरादाबाद से संचालित इम्पेक्स कार्गो फॉरवर्ड्स कूरियर कंपनी के संचालक नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कूरियर कंपनी संचालक ने उनका 7.50 लाख रुपये की कार्टेज मलेशिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख रुपये भुगतान कराए लेकिन माल नहीं भेजा।
दिल्ली हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारी से माल छुड़वाने के नाम पर ढाई लाख रुपये की मांग रखी। एक महीने बाद उन्होंने माल तलाशा तब तक कार्टेज खराब हो चुकी थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए सामान की कीमत व कूरियर चार्ज वापस दिलाने की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में मोहम्मद राशिद ने बताया कि उनके परिचित इरफान ने उनकी मुलाकात नदीम से कराई थी। नदीम ने प्रिंटिंग कार्टेज मलेशिया भेजने का सौदा 1.70 लाख रुपये में तय किया था। आठ सितंबर 2024 और नौ सितंबर 2024 को उन्होंने कुरियर चार्ज का भुगतान कर 7.50 लाख रुपये कीमत का सामान नदीम को सौंप दिया था। इसके बाद वह खुद भी मलेशिया पहुंच गए। बताया कि नौ दिनों तक माल मलेशिया नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इस पर नदीम ने कहा कि हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारी ने सामान रोक दिया है और छुड़वाने के लिए 2.50 लाख रुपये की मांग रखी, लेकिन उन्होंने भुगतान नहीं किया। 10 दिन बाद वह वापस लौटे और नदीम से संपर्क किया लेकिन उसने नंबर बंद कर लिए। करीब एक महीने तक उन्होंने हवाई अड्डे के चक्कर काटकर अपना माल खोजा लेकिन तब तक कार्टेज खराब हो चुकी थी। तब उन्हें छानबीन में पता चला कि यह सुनियोजित तरीके से उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया था। उन्होंने बताया कि उनका 7.50 लाख रुपये का सामान खराब हुआ और 1.70 लाख रुपये ऐंठे गए। इसके अलावा करीब दो लाख रुपये आने-जाने में भी खर्च हुआ। उन्होंने रकम वापस दिलाने की मांग की है।