{"_id":"65d51a03d9b31d8bc0039fe4","slug":"prime-minister-will-lay-the-foundation-stone-of-karkar-model-underpass-on-26-february-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-106626-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल अंडरपास का प्रधानमंत्री 26 फरवरी को करेंगे शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल अंडरपास का प्रधानमंत्री 26 फरवरी को करेंगे शिलान्यास
विज्ञापन
साहिबाबाद। गाजियाबाद और दिल्ली के बीच में आने वाले कड़कड़ मॉडल रेलवे फाटक से वाहन चालकों को होने वाली परेशानियों से जल्द राहत मिलने वाली है। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंडरपास की नींव रखेंगे। इस दौरान रेल मंत्री समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
कड़कड़ मॉडल रेलवे फाटक से रोजाना हजारों वाहन चालकों की दिल्ली-गाजियाबाद के लिए आवाजाही होती है। रेलवे फाटक बंद होने पर दोनों तरफ जाम की स्थिति बन जाती है जबकि फाटक से रोजाना सैकड़ों ट्रेन की आवाजाही होती है। एक ट्रेन के जाने के दौरान फाटक बंद होने से वाहन चालकों को 5 से 8 मिनट तक रुकना पड़ता है। स्थानीय निवासी अरुण तोमर ने बताया कि रेलवे फाटक के पास अंडरपास बनवाने के लिए रेलमंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई थी। अंडरपास बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। जिससे लोग अपने कार्यालय समय से पहुंचेंगे और जाम की स्थिति नहीं बनेगी। साहिबाबाद स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडेंगे। इससे पहले रेलवे मंत्रालय की तरफ से आगामी दिनों में प्रेसवार्ता की जाएगी।