{"_id":"675749f1943a72611301a944","slug":"prime-minister-reached-hindon-airbase-met-public-representatives-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-114126-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हिंडन एयरबेस पर पहुंचे प्रधानमंत्री, जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हिंडन एयरबेस पर पहुंचे प्रधानमंत्री, जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हिंडन एयरबेस पर उतरे। यहां से उन्हें हरियाणा के लिए रवाना होना था। प्रधानमंत्री के हिंडन एयरबेस पर उतरने की सूचना पर यहां जनप्रतिनिधि, भाजपा संगठन के पदाधिकारी के साथ ही जिलाधिकारी एवं पुलिस कमिश्नर एयरबेस पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने सभी से मुलाकात की और सभी का हाल जाना, इसके बाद ही वह दूसरे विमान से हरियाणा के लिए रवाना हो गए।
गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना कुछ देर पूर्व ही सभी को मिली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह हिंडन एयरबेस पर उतरे। यहां पर पहले से ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीतपाल त्यागी, संजीव शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, पुलिस आयुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट अजय कुमार मिश्रा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र शिशोदिया, भाजपा के प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी आदि एयरबेस पर मौजूद रहे और गाजियाबाद में पीएम का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री से सभी ने हालचाल पूछा और कुछ ही मिनटों में वह हरियाणा के लिए रवाना हो गए।