{"_id":"6a53fb2d489f40e4820a3d76","slug":"pretext-of-selling-a-flat-report-filed-shahibabad-news-c-30-gbd1036-929464-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फ्लैट बेचने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में एक बिल्डर पर फ्लैट बेचने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली मंडावली निवासी अनिवरुद्ध पसबोला ने बताया कि उन्होंने एक बिल्डर का विज्ञापन देखा था। उस आधार पर वह बिल्डर के कार्यालय पर गए। वहां उनको कुछ कर्मचारी मिले। उन्होंने साइट दिखा दी। लोकेशन तय करने के बाद उन्होंने दो कमरों का फ्लैट बुक करने का मन बना लिया और बिल्डर के कार्यालय में एक लाख रुपये जमा कर दिए। शेष राशि उनको अगले दिन जमा करनी थी। इसी दौरान उनको पता चला कि बिल्डर ने उनको जो प्रोजेक्ट दिखाया है, वह उनका नहीं है। न ही जमीन का स्वामित्व बिल्डर के पास है। इसके बाद उन्होंने रेरा की साइट पर भी इसकी जांच की। तब पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। इसके बाद उन्हाेंने बिल्डर से अपने पैसे की मांग की, लेकिन उसने पैसा लौटाने से मना कर दिया। पुलिस को इस मामले में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट ने नंदग्राम पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इस बारे में नंदग्राम की कार्यवाहक एसीपी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने साक्ष्य मांगे गए हैं। बिल्डर से भी उसका पक्ष पूछा गया है।
-
विज्ञापन
-