फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pressured the girl to talk by giving her a mobile phone

Ghaziabad News: किशोरी को मोबाइल देकर जबरन बात करने का बनाया दबाव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Pressured the girl to talk by giving her a mobile phone
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एक किशोरी को मोबाइल देकर जबरन बात करने का दबाव बनाने का मामले सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर धर्मांतरण का भी दबाव बनाया और धमकी दी। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो किशोरी के पिता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने बताया कि करीब छह महीने पर वह पत्नी के साथ परिवार में ही एक हादसा होने पर वहां गए थे। घर पर दोनों बेटी थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर आया और छोटी बेटी को मोबाइल दे दिया। विरोध करने वह उन्हें धमकी देकर वहां से चला गया। वे वापस लौटे तो बेटी ने उन्हें पूरी बात बताई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी बीच में बीच फिर उनकी बेटी को परेशान करने लगा। 21 जुलाई को आरोपी फिर से उनके घर आया और मोबाइल लेकर बेटी को बात करने के लिए धमकाया।
विज्ञापन

इन्कार करने पर अपहरण कर धर्मांतरण करवाकर शादी करने की धमकी दी। आरोप है कि 20 दिनों से वह शिकायत के लिए चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अधिकारियों से शिकायत की तो केस दर्ज हुआ है। एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी नाबालिग है। मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed