फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pressure of converting religion and denial of allegations of embezzlement of money

Ghaziabad News: धर्म परिवर्तन बनाने का द्बाव और पैसे गबन के आरोप से युवतियों का इनकार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Pressure of converting religion and denial of allegations of embezzlement of money
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में धर्म छिपाकर सगी बहनों से दोस्ती कर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में शुक्रवार को इंदिरापुरम पुलिस ने युवतियों के भी बयान दर्ज किये। वहीं, दंपती ने भी मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया है। इसके बाद पुलिस ने युवक को जेल नहीं भेजा।
विज्ञापन

मूलरूप से बागपत के बड़ौत में रहने वाले दंपती की छोटी बेटी की जान पहचान कम्पनी में एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद घर आना-जाना शुरू हुआ। महिला का आरोप था कि कुछ साल पहले दो बेटी और युवक उन्हें जबरदस्ती गांव ले गया। वहां पुश्तैनी मकान 17 लाख रुपये में बिकवा दिया। खाते में पैसे जमा होने के कुछ दिनों बाद वह बैंक गई तो वहां सिर्फ तीन लाख रुपये बैलेंस देखकर होश उड़ गए थे।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि दोनों युवतियों के बयान दर्ज किए गए। उसमें दोनों ने कहा कि युवक का नाम और धर्म सही है। पूर्व से ही परिवार के लोगों को उसके बारे में जानकारी थी। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की कोई घटना नहीं है। पारिवारिक कलह और परेशान करने की वजह से मां और पिता ने तहरीर दी थी। उसके आधार पर आरोपी को जेल नहीं भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed