फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Presence of six pharmacists not recorded; explanation sought.

Ghaziabad News: छह फार्मासिस्ट की उपस्थिति दर्ज नहीं, मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Presence of six pharmacists not recorded; explanation sought.
गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में कार्यरत छह फार्मासिस्टों की फेस बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज नहीं होने का मामला सामने आया है। इस पर अस्पताल प्रशासन ने सभी संबंधित फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पतालों में अब फिंगर और फेस बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। एमएमजी अस्पताल में भी डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों की हाजिरी इसी प्रणाली से दर्ज की जा रही है। बावजूद मई माह में कई कर्मचारियों की उपस्थिति रिकॉर्ड में नहीं पाई गई। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार चीफ फार्मासिस्ट केसर सिंह बिष्ट, फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार शर्मा, संजय शर्मा, चेतन शर्मा, बाराती लाल और नागेंद्र सिंह गहलोत की कई दिनों की फेस बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं है। इनमें नागेंद्र सिंह गहलोत की दस दिनों से अधिक समय तक अनुपस्थित दिखाई गई है। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी संबंधित फार्मासिस्ट से लिखित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि स्पष्टीकरण की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सभी फार्मासिस्ट से अनुपस्थिति को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि यदि दिए गए स्पष्टीकरण से संतुष्टि नहीं होती है तो संबंधित कर्मचारियों को अनुपस्थित माना जाएगा और उनके वेतन से आवश्यक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed