Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Preparations underway to make both sugar mills in Hapur operational from November 11; appeal made to the Principal Secretary to restore the procurement centers that were previously cut.

Ghaziabad News: 11 नवंबर से हापुड़ की दोनों चीनी मिलों को चलाने की तैयारी, कटे केंद्र वापस पाने को प्रमुख सचिव से अपील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to make both sugar mills in Hapur operational from November 11; appeal made to the Principal Secretary to restore the procurement centers that were previously cut.
हापुड़। सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों में 11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी है। गन्ना विभाग को मिलों की ओर से यह तिथि दी गई है। वहीं, काटे गए गन्ना खरीद केंद्रों को वापस दिलाने के लिए मिल प्रबंधन की ओर से प्रमुख सचिव से अपील की गई है। उधर, जिन मिलों को हापुड़ जिले के केंद्र आवंटित हुए हैं, उन्होंने गन्ना खरीद की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गन्ना भुगतान में सुधार नहीं होने पर हाल ही में गन्ना आयुक्त के यहां आयोजित बैठक में सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों से जुड़े 184 गन्ना खरीद केंद्र हटा दिए गए। इन केंद्रों को गाजियाबाद, मेरठ और बुलंदशहर की करीब सात चीनी मिलों से जोड़ दिया गया है। मेरठ की नंगलामल चीनी मिल ने एक नवंबर से मिल चलाने की तिथि घोषित की है। इस मिल की ओर से किसानों को पर्चियां भी जारी की जाने लगी हैं।
विज्ञापन


अन्य चीनी मिलें भी अपने केंद्रों पर गन्ना खरीद की तैयारी में जुट गई हैं। लेकिन हापुड़ के दस गांवों के किसान अभी भी असमंजस में हैं। क्योंकि सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों के पास क्षमता के मुकाबले बेहद कम गन्ना बचा है। इतने गन्ने पर पेराई सत्र चालू रखना आसान नहीं है। इन गांवों के किसानों ने केंद्र बदलने की अपील की है। इसी बीच दोनों मिलों की ओर से 11 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

-दोनों चीनी मिलों पर किसानों का बकाया-

चीनी मिल बकायेदारी
सिंभावली 85.53 करोड़
ब्रजनाथपुर 44.58 करोड़



----

-दूसरे चीनी मिलों से ही जोड़े जाएं गांव-

सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल की गलत भुगतान प्रणाली से हम सभी किसान पिछले दस सालों से प्रभावित हैं। अब स्थिति और खराब हो गई है, गन्ना केंद्र हटाने की मांग को लेकर हम गन्ना आयुक्त से भी मिले हैं, दूसरे मिलों से ही हमारे गांवों को जोड़ा जाए।--पवन हूण, भाकियू जिलाध्यक्ष व किसान दत्तियाना।--फोटो संख्या--03

---

-पिछले साल का जल्द मिले भुगतान-

सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों पर अभी भी पिछले सत्र का भुगतान बकाया है। किसान महंगे कर्ज लेने को मजबूर हैं। किसान अब हापुड़ की मिलों को गन्ना देना नहीं चाहते हैं, जो केंद्र जुड़े रह गए हैं उन्हें भी दूसरे ही मिलों से जोड़ा जाए।--संदीप शर्मा, किसान गिरधरपुर तुमरैल।--फोटो संख्या--04


----

-चीनी मिलों ने 11 नवंबर से पेराई शुरू करने की तिथि दी-

सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल की ओर से 11 नवंबर से पेराई सत्र चालू किए जाने की तिथि दी गई है। गन्ना केंद्रों को लेकर मिल अपील में भी गई हैं। किसानों का भुगतान कराना प्राथमिकता है।--अंगद सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed