फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prem Kumar arrested for murdering Premvati over suspicion regarding her love life.

Ghaziabad News: प्रेम के शक में प्रेमवती की हत्या करने वाला प्रेम कुमार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Prem Kumar arrested for murdering Premvati over suspicion regarding her love life.
साहिबाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने रविवार को थानाक्षेत्र के जनकपुरी इलाके में प्रेम संबंधों के शक में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने बेटी के सामने ही पत्नी को मारा था और उसके बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई के पचकोरा की रहने वाली संतोषी देवी इन दिनों जनकपुरी में किराये के मकान में रहती हैं। इसी मकान के दूसरे कमरे में उनकी बेटी प्रेमवती भी रहती थी। प्रेमवती के परिवार में पति प्रेम कुमार और चार बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

प्रेम कुमार मजदूरी करता है। मां ने बताया कि प्रेम आए दिन शराब पीकर उनकी बेटी को मारपीट करता था। 15 सितंबर की रात को आरोपी नशे में घर पहुंचा और प्रेमवती से झगड़ा करने लगा। उनके कमरे तक आवाज आ रही थी। इसी दौरान बेटी की चीख निकली। वह दौड़कर पहुंचीं तो देखा कि प्रेम कुमार भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में उनकी बेटी प्रेमवती नीचे गिरी थी। वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं, एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार को पकड़ लिया गया है। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि 15 सितंबर को पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। उसे शक था कि प्रेमवती किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है। अक्सर उसके सामने वह फोन पर हंस-हंसकर बात करती थी। उसके मना करने के बावजूद पत्नी बात नहीं मान रही थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। उसने पूछा कि किस व्यक्ति से बात करती थी, जिसके चलते उसने उसे मार दिया। वहीं, एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रेमवती की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर संतोषी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed