फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Pregnant woman died due to lack of treatment

उपचार नहीं मिलने से गर्भवती महिला ने तोड़ा ने दम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman died due to lack of treatment
बुलंदशहर/खानपुर। लाॅकडाउन के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा जनपद में झूठा साबित हो रहा हैं। देहात क्षेत्रों के सरकारी चिकित्सालयों में उपचार न मिलने से गर्भवती महिलाओं का जान आफत में आ रही हैं। समय से उपचार न मिलने पर रविवार को खानपुर क्षेत्र की एक और सात माह की गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। खानपुर क्षेत्र में पांच दिन में दूसरी गर्भवती महिला की मौत से लोगों में रोष बना हुआ हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लाॅकडाउन लागू हैं। इस दौरान बीमार रोगियों को समुचित इलाज का शासन ने दावा किया और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। लेकिन जनपद में जिला महिला अस्पताल जहां 22 दिन से सील हैं। वहीं, देहात क्षेत्रों के प्राथमिक और स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। खानपुर नगर क्षेत्र निवासी किसान राकेश सैनी की पत्नी कैलाशी देवी सात माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार राकेश की 10 माह पूर्व शादी हुई थी, रविवार को राकेश की पत्नी कैलाशी को अचानक दर्द होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां पीड़िता की हालत गंभीर बता सिकंदराबाद के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल में दिखाना चाहा, लेकिन चिकित्सकों के न मिलने पर सिकंदराबाद ले गए। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने भर्ती करने की जगह महिला को स्वस्थ्य बता घर ले जाने की सलाह दी। लेकिन बाद में महिला की हालत खराब होने पर दवाई दी। इसके बाद भी राहत न मिलने पर और चिकित्सकों के न आने पर रविवार रात महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, सिकंदराबाद संयुक्त चिकित्सालय के प्रभारी डाॅ. एपी सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट सीएमओ और जिलाधिकारी को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed