{"_id":"57c33c534f1c1b4a38d50b19","slug":"pratap-vihar-rwa-meeting-raised-the-issue-of-dumping-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए की बैठक में उठा प्रताप विहार डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए की बैठक में उठा प्रताप विहार डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 29 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
लाइनपार क्षेत्र की समस्याओं पर आरडब्ल्यूए की एक बैठक रविवार को प्रताप विहार स्थित स्वदेशी चौक पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल महापौर अशु वर्मा ने रेजीडेंट्स की समस्याएं सुनी और जल्द से जल्द उनका निदान कराने का भरोसा दिया।
इस दौरान प्रताप विहार डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने लाइनपार क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा निस्तारण पर विचार किया।
इसके साथ ही आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने शिकायत की कि क्षेत्र में अभी भी बहुत से इलाके ऐसे हैं जहां नाली, खड़ंजा और सीवर लाइन तक नहीं है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे टीपी त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है।
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण का कोई प्रबंध न होने से गलियों में कूड़ा सड़ता रहता है। इसकी वजह से बीमारियां पनप रही हैं। यहां तक कि अवैध झुग्गियां तक बस गई हैं जिसके खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
लोगों की समस्याएं सुनकर मेयर अशु वर्मा ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वे लाइनपार क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में अपनी पुरजोर कोशिश करेंगे और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक समस्याएं खत्म नहीं हो जाती।
बैठक में विजयनगर जोनल इकाई के चेयरमैन राम अवतार यादव, गोपाल माहेश्वरी, डा. आरके आर्या, पार्षद सुल्तान खारी, संतराम यादव, बबलू, देवी सिंह नागर, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।