{"_id":"56fd552d4f1c1b7a39f00105","slug":"pratap-vihar-ganga-third-plant-will-be-built-tenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताप विहार में बनेगा तीसरा गंगाजल प्लांट, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताप विहार में बनेगा तीसरा गंगाजल प्लांट, टेंडर जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 01 Apr 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रताप विहार में तीसरे गंगाजल प्लांट का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। 50 क्यूसेक क्षमता के इस गंगाजल प्लांट का निर्माण जल निगम 240 करोड़ रुपये के बजट से कराएगा। जल निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। इस प्लांट से 75 फीसदी गंगाजल नोएडा की कालोनियों को और 25 फीसदी आवास विकास की सिद्धार्थ विहार कालोनी को मिलेगा।
विज्ञापन
गंगाजल प्लांट के निर्माण पर खर्च होने वाले बजट को नोएडा अथॉरिटी और आवास विकास परिषद वहन करेगा। गंगाजल सप्लाई के अनुपात में ही दोनों विभाग फंडिंग भी करेंगे। जल निगम ने टेंडर जारी कर प्राइवेट फर्मों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
प्राइवेट फर्म ही प्लांट निर्माण के लिए सर्वे, डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, ट्रायल रन, संचालन और 10 साल का मेंटेनेंस भी करेगी। जल निगम अधिकारियों के मुताबिक अपर गंगा कैनाल से पाइप लाइन डालकर प्रताप विहार तक गंगाजल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
यहां से ट्रीटमेंट के बाद नोएडा और सिद्धार्थ विहार को सप्लाई की जाएगी। तकरीबन दो साल में गंगाजल प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा।
..
नगर निगम फिर तरसेगा पानी को
गाजियाबाद में नगर निगम की कालोनियों में भी आबादी बढ़ने के साथ पानी की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। बावजूद इसके नगर निगम ने गंगाजल प्लांट में हिस्सेदारी नहीं की है। निगम अफसर चाहते तो इसी प्लांट में फंडिंग शेयर कर क्षमता बढ़वाकर अपनी कालोनियों के लिए गंगाजल का इंतजाम कर सकते थे।
भविष्य में निगम को गंगाजल की जरूरत पड़ेगी तो अलग से प्लांट का निर्माण कराना होगा।