फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Prajapati Samaj padayatra and huge crowd of devotees gathered in fair five km long jam in Modinagar

सीएम के इस आदेश की उड़ीं धज्जियां: मोदीनगर में यातायात व्यवस्था धड़ाम, लगा पांच किमी लंबा जाम

Tue, 28 Mar 2023 09:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Mar 2023 09:59 PM IST
सार

सीकरी मेले में मुख्यमंत्री के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। बता दें कि पिछले साल कानपुर में मेले में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर नियंत्रित होकर पलट गया था। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Prajapati Samaj padayatra and huge crowd of devotees gathered in fair five km long jam in Modinagar
मोदीनगर में लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर में चल रहा सीकरी महामाया देवी मंदिर मेला और प्रजापति महासभा की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा के चलते मंगलवार रात यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। इसके चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर पांच किमी से अधिक लंबा जाम लग गया। पदयात्रा के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं किए जाने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन

बता दें कि मोदीनगर के सीकरी खुर्द महामाया देवी मंदिर पर नवरात्र मेला चल रहा है। उधर अनुसूचित जाति में शामिल करने को लेकर मेरठ से दिल्ली तक निकाली जा रही प्रजापति महासभा की पदयात्रा मंगलवार रात नगर में पहुंची। पदयात्रा में प्रजापति समाज के लोग बड़ी संख्या में खच्चर बग्गी पर  सवार थे। इसके चलते पूरा मार्ग पर जाम की चपेट में आ गया। पुलिस के सारे वादे धरे रह गए। यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरामर गई। भीड़ के आगे यातायात पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की धज्जिंया उड़ गई। भीड़ में फंसे वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सिस्टम को कोसते रहें। देर रात तक लोग भीषण जाम में फंसे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश की उड़ी धज्जियां
सीकरी मेले में मुख्यमंत्री के आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। बता दें कि पिछले साल कानपुर में मेले में श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर नियंत्रित होकर पलट गया था। इसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैक्टर में सवारियों को लाने ले जाने पर पर प्रतिबंध लगा दिया था। मगर सीकरी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालू ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed