{"_id":"56eecf094f1c1bbe34f14e87","slug":"pradhan-will-honor-national-pride","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों को मिलेगा राष्ट्र गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों को मिलेगा राष्ट्र गौरव सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत के बेहतर विकास के लिए अब ग्राम प्रधानों को राष्ट्र गौरव के सम्मान से नवाजा जाएगा। शासन की यह योजना प्रधानों के अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित करने की है। पूरी ऊर्जा और ईमानदारी से अपनी पंचायत का विकास करने वाले प्रधान इस सम्मान के हकदार होंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत स्वच्छता अभियान के कंसलटेंट मोहम्मद फारुख ने बताया कि इस नई योजना के तहत प्रधानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई सम्मान समारोह के तर्ज पर ही यह सम्मान प्रधानों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
अपनी ग्राम पंचायत में चहुुंमुखी विकास कराने वाले प्रधान को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। इस सम्मान के लिए चयनित होने पर प्रधान को ग्राम विकास कार्य के लिए शासन की ओर से करीब दस लाख रुपये तक की सहयोग राशि भी दी जाएगी। इसके साथ ही सम्मान का सर्टिफिकेट और मोमेंटो भेंट किया जाएगा।
विज्ञापन