{"_id":"6adbc2218de8fe34b508f7ac","slug":"power-supply-will-be-disrupted-in-several-areas-due-to-road-widening-and-repair-work-affecting-a-population-of-one-lakh-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1007357-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत के चलते कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, एक लाख आबादी होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत के चलते कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली, एक लाख आबादी होगी प्रभावित
विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क चौड़ीकरण और विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लालकुआं प्रथम बिजलीघर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। वहीं, सिद्धार्थ विहार और बहरामपुर बिजलीघर क्षेत्रों में मरम्मत और डीटी मीटर से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसके चलते एक लाख से अधिक की आबादी प्रभावित होगी।
लालकुआं प्रथम बिजलीघर के अंतर्गत साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में खंभे शिफ्ट करने के कारण दोपहर एक से दो बजे और शाम छह से सात बजे तक अलग-अलग फीडरों पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, सिद्धार्थ विहार और बहरामपुर बिजलीघर क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती होगी।
इस दौरान सिद्धार्थ विहार, काशीराम कॉलोनी, ब्रह्मपुत्र, कैलाश नगर और प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी क्षेत्र में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा बहरामपुर, राहुल विहार, यूनिवन सोसायटी और बुद्ध विहार क्षेत्र में भी बिजली कटौती की जाएगी। इससे इन इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विकास कार्यों और बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए शटडाउन लिया जा रहा है। निर्धारित समय में कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे असुविधा से बचने के लिए जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।