{"_id":"6a45738bdd7220138d07a60f","slug":"power-supply-to-remain-suspended-for-22-hours-in-the-industrial-area-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-921714-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंडस्ट्रियल एरिया में 22 घंटे ठप रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंडस्ट्रियल एरिया में 22 घंटे ठप रहेगी बिजली
विज्ञापन
मसूरी। 33/11 केवी उपकेंद्र रघुनाथपुर पर वर्तमान में स्थापित 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ाकर 10 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए एक प्लान्ड शटडाउन लिया जा रहा है। उपखंड अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि शटडाउन 2 जुलाई बृहस्पतिवार को सुबह 9 बजे से 3 जुलाई शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक रहेगा। इससे रघुनाथपुर उपकेंद्र से जुड़े सभी इंडस्ट्रियल एरिया (औद्योगिक क्षेत्र) प्रभावित रहेंगे।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इस क्षमता वृद्धि के काम के दौरान कुल 22 घंटे तक औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं और औद्योगिक इकाइयों से सहयोग की अपील की है ताकि कार्य को समय पर पूरा किया जा सके।