फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power supply to both the city and rural areas was cut off amidst strong winds and light drizzle.

Ghaziabad News: तेज हवा व बूंदाबांदी में गुल हो गई शहर और देहात की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Power supply to both the city and rural areas was cut off amidst strong winds and light drizzle.
गाजियाबाद। तेज हवा व बूंदाबांदी के चलते बृहस्पतिवार रात को शहर से लेकर देहात में कई जगह बिजली गु़ल हो गई। शहरी क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में निगम की टीम ने रात में आपूर्ति सुचारू करा दी लेकिन देहात में आपूर्ति शुक्रवार को सवेरे 10-11 बजे तक सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

मौसम ने बृहस्पतिवार रात को कई बार करवट बदली। इसके बाद देहात क्षेत्र के गांव काकड़ा, कुम्हैड़ा, भनेड़ा, निवाड़ी, सौंदा, भोजपुर आदि गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। लोग आपूर्ति सुचारू कराने के लिए अफसरों को फोन करते रहे। लोनी की चमन विहार कॉलोनी, पाइपलाइन रोड समेत अन्य जगहों से भी आपूर्ति बाधित होने की शिकायत अफसरों को मिलीं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार, गोविंदपुरम, मसूरी, डासना व मेरठ रोड की कई कॉलोनी और गांवों में भी बिजली ने रातभर में तीन-चार बार झटका दिया। मुरादनगर की गंगाविहार कॉलोनी निवासी अंकुर गर्ग ने बताया कि बिजली की आवाजाही की वजह से रात में नींद सही से नहीं आई। सवेरे बिजली न आने की वजह से ऑफिस पहुंचने में भी देरी हुई। भनेड़ा निवासी मोहित ने बताया कि आपूर्ति सुबह 11 बजे सुचारू हो सकी। इस बारे में जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि आपूर्ति सुचारू कराने के लिए टीम को तत्काल सक्रिय किया गया था। रात में ही अधिकांश इलाकों में आपूर्ति सुचारू करा दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed