फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power supply disrupted in several areas of THA due to a storm.

Ghaziabad News: आंधी से गुल हुई टीएचए के कई इलाकों की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted in several areas of THA due to a storm.
साहिबाबाद। टीएचए क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को तेज आंधी से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिर गए तो कुछ जगहों पर खंभे क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते वसुंधरा, इंदिरापुरम, वैशाली, भोपुरा, टीलामोड़ और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग और कटौती की समस्या सामने आई।
विज्ञापन


तेज हवा के कारण ओवरहेड लाइनों पर दबाव बढ़ा, इससे कई जगहों पर फॉल्ट की समस्या हुई। सबसे अधिक परेशानी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के निवासियों को हुई, जहां फिर बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय राजेंद्र नागर ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही आपूर्ति संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं और आंधी के बाद स्थिति और खराब हो गई। वहीं, वैशाली के सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5 और 6 में मरम्मत कार्य के दौरान लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 11 केवी की लाइन पर पेड़ों की टहनियों के आने की वजह से सुबह 10:30 से 11:30 तक शटडाउन लिया गया। इसके बाद दोपहर की आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

वहीं, वसुंधरा निवासी कविता ने बताया कि गर्मी और उमस के बीच बार-बार बिजली जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह छह बजे से रात तक करीब 10 से 12 बार बिजली चली जाती है। वहीं, अभयखंड तीन में आंधी के बाद भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। स्थानीय निवासी प्रमोद ने बताया कि आंधी के बाद से इलाके में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। तीन बजे से पांच बजे तक दो घंटे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि आंधी में कोई हादसा न हो, इस वजह से फीडर बंद किए जाते हैं। आंधी कई जगहों पर पोल टूटने और लाइन पर पेड़ गिर करने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। मरम्मत कार्य करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed