फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power cuts in THA have increased people's problems.

Ghaziabad News: टीएचए में बिजली कटौती ने बढ़ाईं लोगों की दिक्कतें

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Power cuts in THA have increased people's problems.
साहिबाबाद। टीएचए में घोषित और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को साहिबाबाद, वैशाली, इंदिरापुरम के अहिंसा खंड और कनावनी में दो से पांच घंटे तक घोषित बिजली कटौती हुई। वहीं कौशांबी, भोपुरा और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है आए दिन इलाकों में बिजली कटौती होती रहती है। 1912 टॉल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है।
साहिबाबाद एलटी नेटवर्क 11 केवी और 33 केवी उपकेंद्र वैशाली में 11 केवी लाइनों को बदलने और मरम्मत कार्य करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक फीडर नौ बंद रहा। इसके तहत आने वाले सभी क्षेत्रों में पांच घंटे तक आपूर्ति बंद रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि पांच घंटे बिजली काटने के चक्कर में लोगों की समस्या बढ़ा देते हैं। लोगों का आए दिन बिजली के लिए भटकना पड़ता है। वहीं इंदिरापुरम के अहिंसा खंड दो के सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 से 12:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से कनावनी और अहिंसा खंड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कौशांबी, भोपुरा और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी जगदीश ने बताया कि कॉलोनी में रोजाना बिजली कटौती की मार उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ती है। सोमवार दिन में पहले उपभोक्ताओं की मीटर में बिजली आनी बंद हो गई। इसके बाद एसडीओ और 1912 पर शिकायत करने पर शाम को मीटरों में बिजली आई। रात में फिर से वही दोबारा मीटर की बिजली चली गई। इसके बाद बिजली ट्रिपिंग ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य करने की सूचना को पहले ही उपभोक्ताओं को मैसेज से दे दी गई थी। कार्य पूरा करने के बाद बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed