{"_id":"693f10333932fdf4ab058ed0","slug":"posing-as-owner-he-made-a-fake-deed-fir-registered-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-781906-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मालिक बनकर कर दिया फर्जी बैनामा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मालिक बनकर कर दिया फर्जी बैनामा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में मकान का फर्जी मालिक बनकर बैनामा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी समेत आठ के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करके बैनामा करने की धाराओं में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए हैं। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
किशोर कुमार ने बताया कि उनके भाई दिनेश कुमार की शादी शालू से हुई थी। उनका भाई बीमार रहता था। इसके बाद पत्नी भाई को छोड़कर चली गई। बाद में उनके भाई ने अपना मकान अपने दोनों बच्चों के नाम कर दिया था। बीमारी के कारण उनके भाई की 23 जनवरी 2023 को मौत हो गई। शालू ने उनके भाई के मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर उसका बैनामा किसी दूसरे के नाम कर दिया। 14 जुलाई 2025 को उनके घर दो अज्ञात लोग आए और उन्होंने बताया कि उन्हें शालू, राजकुमार व मोनिका ने भेजा है। उन लोगों ने कहा कि वह मकान खाली कर चाबी शालू को सौंप दें नहीं तो अंजाम बुरा होगा। आरोपियों ने धमकी दी कि ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मार देंगे और मकान पर कब्जा कर लेंगे। अब वह लगातार मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।