फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Portal closed, graduate private exam forms not being filled

Ghaziabad News: पोर्टल बंद, नहीं भरे जा रहे स्नातक प्राइवेट के परीक्षा फार्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Portal closed, graduate private exam forms not being filled
गाजियाबाद। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक प्राइवेट की पढ़ाई कर रहे छात्र पोर्टल बंद होने से परीक्षा के फार्म नहीं भर पा रहे हैं। जबकि, यूनिवर्सिटी ने इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी घोषित की है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि इसकी मियाद बढ़नी चाहिए। अभी कुछ छात्र ऐसे भी हैं, जिनकी फीस पहले ही कट चुकी है। उनकी फीस वापसी को लेकर भी कोई निर्देश यूनिवर्सिटी ने जारी नहीं किए हैं। कैला भटठा निवासी छात्रा गुलशन ने बताया कि एक सप्ताह से यूनिवर्सिटी के पोर्टल में समस्या चल रही है। इसको लेकर लगातार कॉलेज व यूनिवर्सिटी की हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया जा रहा है लेकिन कोई हल नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि अब 25 जनवरी के बाद पोर्टल को सक्रिय करने को कहा जा रहा है। इसके बाद फार्म भरने के लिए केवल चार, पांच दिन का समय मिलेगा। इस बारे में एमएमएच कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी को इस मामले में पत्राचार किया गया है। इसकी मियाद बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed