फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Poor conditions at ESIC Hospital go viral on social media

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ईएसआईसी अस्पताल की अव्यवस्थाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Poor conditions at ESIC Hospital go viral on social media

विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। ओपीडी के लिए पंजीकरण लाइन में अव्यवस्था और रात में वार्डों से डॉक्टर और नर्स नदारद होने की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल हो रही वीडियो में रात को वार्डों में डॉक्टर और नर्स के मौजूद नहीं होने का दावा किया गया है, जबकि दूसरे वीडियो में ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को घंटों कतार में खड़े रहने की बात बताई जा रही है। इन वीडियो में लगाए गए आरोपों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीज के परिजन गोलू की ओर से सांझा किए गए वीडियो में सुबह करीब पांच बजे अस्पताल के विभिन्न वार्डों और कमरों की स्थिति दिखाई गई है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि इस दौरान वार्डों में कहीं भी डॉक्टर या नर्स नजर नहीं आए। वीडियो में वह अस्पताल के अलग-अलग कमरों में जाकर चिकित्सा स्टाफ की मौजूदगी दिखाने का प्रयास करते हैं। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि रात में भी ऐसी स्थिति बनी रहती है, इससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल सहायता मिलने को लेकर चिंता रहती है। हालांकि, वीडियो में दिखाई गई स्थिति के दौरान चिकित्सा स्टाफ की वास्तविक ड्यूटी और उपलब्धता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर दूसरा वीडियो 21 अक्तूबर को ध्रुव नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगे एक गाजियाबाद निवासी ने आरोप लगाया कि मरीजों को पंजीकरण के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मरीज ने व्यवस्था पर सवाल उठाने वालों के साथ कथित तौर पर अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया। वहीं, वायरल वीडियो पर अस्पताल की एमएस इंदू सिन्हा ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया और कहा कि ओपीडी में भीड़ होती है तो लाइन में खड़ा तो होना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed